15 सितंबर को प्रधानमंत्री देश से स्वच्छता अभियान चलाने का करेंगे आह्वान
Updated at : 13 Sep 2018 3:08 AM (IST)
विज्ञापन

16 को स्व वाजपेयी की याद में कवि गोष्ठी काव्यांजलि कार्यक्रम होगा दर्जन भर एजेंसियों के साथ ही दो इंजीिनयरों को नोटिस जारी रांची : राज्य सरकार ने निर्धारित समय सीमा में ग्रामीण विद्युतीकरण का काम पूरा नहीं करनेवाली दर्जन भर एजेंसियों के साथ ही दो कार्यपालक अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. […]
विज्ञापन
16 को स्व वाजपेयी की याद में कवि गोष्ठी काव्यांजलि कार्यक्रम होगा
दर्जन भर एजेंसियों के साथ ही दो इंजीिनयरों को नोटिस जारी
रांची : राज्य सरकार ने निर्धारित समय सीमा में ग्रामीण विद्युतीकरण का काम पूरा नहीं करनेवाली दर्जन भर एजेंसियों के साथ ही दो कार्यपालक अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है. निर्धारित समय पर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. गौरतलब है कि सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीजीजेयू) के तहत 2240 गांवों के विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था. ग्राम स्वराज अभियान फेज-दो के तहत इन गांवों के विद्युतीकरण के लिए 15 अगस्त 2018 तक का समय निर्धारित था.
इसमें से 41 गांवों का विद्युतीकरण विभागीय स्तर पर करना था. सरकार ने काम में विलंब होने की वजह से सभी एजेंसियों को जुलाई 2018 से ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही कार्रवाई करने की चेतावनी देनी शुरू की. पर किसी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की. अगस्त में भी काम पूरा नहीं होने पर सरकार ने सभी एजेंसियों को सितंबर में नोटिस जारी किया और कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. निर्धारित समय के बाद विद्युतीकरण की समीक्षा में यह पाया गया कि अब भी 455 गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है.
ग्राम स्वराज अभियान फेज- दो में लक्ष्य और काम का ब्योरा
एजेंसी का नाम जिला काम पूरा अधूरा
एनविल केबल्स बोकारो 19 00 19
इंडो नबीन प्रोजेक्टस गोड्डा 13 11 02
इंडो नबीन प्रोजेक्टस खूंटी 12 00 12
गोपी कृष्णा रांची 388 351 37
एनविल केबल्स गिरिडीह 290 247 43
गोपी कृष्णा सिमडेगा 21 05 16
एनसीसी लिमिटेड खूंटी 84 65 19
स्टर्लिंग एंड विल्सन गढ़वा 95 45 50
जैक्सन लिमिटेड गढ़वा 60 47 13
पेस पावर सिस्टम सिमडेगा 112 54 58
आइएल एंड एफएस पश्चिम सिंहभूम 325 302 23
विजय इलेक्ट्रिक सिमडेगा 27 06 21
ईस्ट इंडिया उद्योग गिरिडीह 82 36 46
टेक्नो इलेक्ट्रिक चतरा 147 108 39
ईस्ट इंडिया उद्योग पलामू 90 87 03
पेस पावर साहेबगंज 144 132 12
एनविल केबल्स बोकारो 290 271 19
पेस पावर पाकुड़ 15 00 15
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




