झारखंड के 5.40 लाख छात्रों को मिल चुका है स्टडी लैंप

Updated at : 09 Sep 2018 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के 5.40 लाख छात्रों को मिल चुका है स्टडी लैंप

रांची : भारत सरकार के 70 लाख सोलर स्टडी लैंप योजना के तहत झारखंड 5.40 लाख छात्रों को लैंप मिल चुका है. यह जानकारी शनिवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में ऊर्जा सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, झारखंड राज्य ग्रामीण अाजीविका मिशन के सीइओ परितोष उपाध्याय और अाइआइटी बांबे के प्रो चेतन सिंह सोलंकी […]

विज्ञापन
रांची : भारत सरकार के 70 लाख सोलर स्टडी लैंप योजना के तहत झारखंड 5.40 लाख छात्रों को लैंप मिल चुका है. यह जानकारी शनिवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में ऊर्जा सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, झारखंड राज्य ग्रामीण अाजीविका मिशन के सीइओ परितोष उपाध्याय और अाइआइटी बांबे के प्रो चेतन सिंह सोलंकी ने दी. प्रो सोलंकी ने बताया कि ऊर्जा मंत्रालय की 70 लाख सोलर स्टडी लैंप योजना 70 लाख ग्रामीण छात्रों को सस्ती और पर्यावरण अनुकूल रोशनी उपलब्ध करवा कर उनकी शिक्षा में तीव्रतम और सर्वाधिक प्रभावी तरीके से सहायता करने के लिए इरादे से शुरू की गयी है.
आइअाइटी बांबे और इइएसएल द्वारा इस योजना को बिहार, असम, झारखंड, यूपी और ओड़िशा में आरंभ किया गया है. यह योजना 49 जिलों के 325 प्रखंडों में लगभग 20 हजार गांवों तक पहुंचेगी. प्रोफेसर ने कहा कि झारखंड के कई गांवों में आज भी बिजली की सुविधा नहीं है. घने जंगलों एवं पहाड़ी इलाकों में बिजली पहुंचाने का उपाय है कि सौर ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाना. सीइओ परितोष उपाध्याय ने बताया कि अभी तक तीन जिलों के 52 प्रखंडों में कुल पांच लाख 40 हजार 152 बच्चों को लैंप मिल चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola