रांची : डिजिटल साइन से राशि निकासी में ओटीपी अनिवार्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : ग्रामीण विकास विभाग ने डिजिटल साइन से राशि निकासी के लिए ओटीपी को अनिवार्य कर दिया है. बिना ओटीपी राशि की निकासी नहीं हो सकेगी. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत फंड ट्रांसफर अॉर्डर( एफटीओ) में यह व्यवस्था कर दी गयी है. अब सारे प्रखंड विकास पदाधिकारियों को एफटीअो करने के पहले ओटीपी […]
विज्ञापन
रांची : ग्रामीण विकास विभाग ने डिजिटल साइन से राशि निकासी के लिए ओटीपी को अनिवार्य कर दिया है. बिना ओटीपी राशि की निकासी नहीं हो सकेगी.
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत फंड ट्रांसफर अॉर्डर( एफटीओ) में यह व्यवस्था कर दी गयी है. अब सारे प्रखंड विकास पदाधिकारियों को एफटीअो करने के पहले ओटीपी आयेगा. उसे भरने के बाद ही राशि ट्रांसफर कर सकेंगे.
पहले केवल डिजिटल साइन के इस्तेमाल से ही राशि ट्रांसफर हो जाती थी. ऐसी स्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी अगर मौजूद नहीं भी हैं, तो उनके कर्मी डिजिटल साइन का इस्तेमाल करके फंड ट्रांसफर कर लेते थे, लेकिन अब बीडीअो मौजूद नहीं रहेंगे, तो यह काम नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




