रांची़ : पुलिस को मानव तस्करी उन्मूलन की दी गयी ट्रेनिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : न्यू पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को रांची जिला के 100 पुलिसकर्मियों को जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट और मानव तस्करी उन्मूलन की जानकारी दी गयी. इसके अलावा मानव तस्करी पर रोकथाम के लिए कैसे छापेमारी करनी है, इसके बारे में भी बताया गया. ट्रेनिंग बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार ने दी. पुलिसकर्मियों […]
विज्ञापन
रांची़ : न्यू पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को रांची जिला के 100 पुलिसकर्मियों को जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट और मानव तस्करी उन्मूलन की जानकारी दी गयी. इसके अलावा मानव तस्करी पर रोकथाम के लिए कैसे छापेमारी करनी है, इसके बारे में भी बताया गया.
ट्रेनिंग बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार ने दी. पुलिसकर्मियों को बताया गया कि रांची के ग्रामीण इलाके में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी कैसे रखी जाये, ताकि मानव तस्करी के शिकार लोगों को बचाया जा सके. केस डायरी लिखने की भी जानकारी दी गयी, ताकि आरोपी के खिलाफ न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सके और आरोपियों को सजा दिलायी जा सके.
ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद झारखंड में मानव तस्करी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने आयी रूस की टीम ने ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग से मुलाकात कर मानव तस्करी से संबंधित बिंदुओं के बारे में जानकारी ली. उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को विभिन्न मामलों में जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण एसपी की पहल पर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










