गेतलसूद फ्लोटिंग सोलर प्लांट से अगले सप्ताह शुरू होगा बिजली उत्पादन
गेतलसूद फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से अगले सप्ताह से 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू होने की पूरी संभावना है. ट्रांसमिशन लाइन को चार्ज कर दिया गया है.
अनगड़ा. गेतलसूद फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है. प्लांट के स्विच यार्ड स्थित 132 केवी डबल सर्किट गेतलसूद-ईरबा ट्रांसमिशन लाइन और जलाशय क्षेत्र में बिछाये गये 33 केवी केबल को सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है. इसके साथ ही अगले सप्ताह से 50 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम और झारखंड बिजली वितरण निगम के सहयोग से ट्रांसमिशन लाइन को चार्ज किया गया. सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के अभियंता नवीन उरांव ने बताया कि मुख्य लाइनें चार्ज हो चुकी हैं और डैम क्षेत्र में अंतिम चरण का काम जारी है. सेकी ने स्थानीय मछुआरों और नौका चालकों से जलाशय क्षेत्र में बिछाये गये 33 केवी केबल से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की है. बताया गया कि करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से 100 मेगावाट क्षमता वाले इस मेगा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण सेकी द्वारा एलएंडटी के सहयोग से किया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए