एनटीपीसी ने परियोजना प्रभावित 30 युवाओं को दिया रोजगारपरक प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनटीपीसी ने परियोजना प्रभावित परिवारों के 30 युवाओं को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं.

विज्ञापन

रांची. एनटीपीसी की सीएसआर पहल के तहत परियोजना प्रभावित परिवारों के 30 युवाओं को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग स्थित एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के इन युवाओं ने सात महीने का आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया. टाटीसिलवे स्थित फ्रंटलाइन ग्लोबल सर्विसेज चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रशिक्षण केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया.

समारोह में एनटीपीसी माइनिंग मुख्यालय के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रभात राम और फ्रंटलाइन ग्लोबल सर्विसेज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व सह संस्थापक समेत अन्य लोग मौजूद थे. युवाओं ने पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के ‘गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फूड एंड बेवरेज)’ पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण लिया.

इसमें उन्हें होटल, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में काम करने के लिए जरूरी उद्योग आधारित कौशल प्रदान किये गये. प्रशिक्षण का उद्देश्य परियोजना प्रभावित युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें स्थायी आजीविका का अवसर उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola