रांची : चीन यात्रा के हिडेन एजेंडे का खुलासा करें मुख्यमंत्री : कांग्रेस
Updated at : 02 Sep 2018 10:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि चीन को भारत का कट्टर दुश्मन बताते हुए उसकी निंदा करने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास पूरा कुनबा लेकर चीन चले गये हैं. उनकी यात्रा के हिडेन एजेंडा का खुलासा होना चाहिए. श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि चीन को भारत का कट्टर दुश्मन बताते हुए उसकी निंदा करने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास पूरा कुनबा लेकर चीन चले गये हैं. उनकी यात्रा के हिडेन एजेंडा का खुलासा होना चाहिए. श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दिल्ली में राहुल गांधी पर चीन के रास्ते कैलाश मानसरोवर जानेवाली जैसी धार्मिक यात्रा पर सवाल उठाते हैं. लेकिन, वह भूल जाते हैं कि उनकी ही पार्टी के मुख्यमंत्री चीन यात्रा पर जा रहे हैं
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि संबित पात्रा को मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि भारतीय सैनिकों पर वार करने वाले चीन के राजनेताओं, उद्यमियों और पूंजीपतियों से मिलने सरकारी खर्च पर चीन क्यों जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




