रंजीत सिंह हत्याकांड: जांच करने धनबाद पहुंचे सीआइडी आइजी
Updated at : 24 Aug 2018 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड विकास युवा मोर्चा धनबाद के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह हत्याकांड की जांच के लिए सीआइडी के आइजी रंजीत प्रसाद व सीआइडी एसपी वाइएस रमेश गुरुवार को धनबाद पहुंचे. आइजी ने मामले में धनबाद पुलिस द्वारा अब तक की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विकास युवा मोर्चा धनबाद के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह हत्याकांड की जांच के लिए सीआइडी के आइजी रंजीत प्रसाद व सीआइडी एसपी वाइएस रमेश गुरुवार को धनबाद पहुंचे. आइजी ने मामले में धनबाद पुलिस द्वारा अब तक की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान धनबाद पुलिस द्वारा कर ली गयी है.
जल्द ही परिणाम सामने आयेंगे. इस दिशा में कार्रवाई तेजी से की जा रही है. सीआइडी की ओर से धनबाद पुलिस को हर संभव मदद दी जायेगी. बता दें कि मामले में रंजीत के बड़े भाई संजय सिंह के बयान पर गोंदुडीह ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान एंड ब्रदर्स, गोधर के राजेश चौहान और बिट्टू रवानी सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है.
मामले में संभावना व्यक्त की जा रही है कि धनबाद पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा नहीं करती है, तो मामला सीआइडी को सुपुर्द किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




