रांची : बचाओ-बचाओ चिल्लाते दौड़ रही थी नाबालिग, लोगों ने पुलिस को सौंपा
Updated at : 19 Aug 2018 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कचहरी चौक पर शनिवार को अचानक एक नाबालिग लड़की बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए दौड़ने लगी. वह कह रही थी कि कुछ युवक उसके पीछे पड़े हैं और उसे बेचना चाहते हैं. इसी दौरान नाबालिग पर कुछ महिलाओं और युवक की नजर पड़ गयी. बाद में सुरक्षा के दृष्टिकोण से नाबालिग को कोतवाली थाना लाया […]
विज्ञापन
रांची : कचहरी चौक पर शनिवार को अचानक एक नाबालिग लड़की बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए दौड़ने लगी. वह कह रही थी कि कुछ युवक उसके पीछे पड़े हैं और उसे बेचना चाहते हैं. इसी दौरान नाबालिग पर कुछ महिलाओं और युवक की नजर पड़ गयी. बाद में सुरक्षा के दृष्टिकोण से नाबालिग को कोतवाली थाना लाया गया़ नाबालिग को सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला थाना में रखा गया है.
पुलिस के अनुसार नाबालिग रामगढ़ से अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा कर रांची आयी है. वह पहले खादगढ़ा बस स्टैंड में पुलिस को मिली थी. वहां से उसे महिला थाना लाया गया था. महिला थाना ने उसे नारी निकेतन में रहने के लिए भेज दिया था. लेकिन नाबालिग वहां से किसी तरह भाग गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




