कांके : आदिवासी-मूलवासी को तोड़ने की कोशिश नहीं करे सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 5:42 AM
कांके : झाविमो द्वारा हरमू मैदान में आयोजित आदिवासी सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांके में कार्यकर्ताअों के साथ सभा की. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार आदिवासी-मूलवासी को तोड़ने की कोशिश नहीं करे, नहीं तो विस्फोट होगा. आदिवासी-मूलवासी राज्य के अभिन्न अंग […]
कांके : झाविमो द्वारा हरमू मैदान में आयोजित आदिवासी सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांके में कार्यकर्ताअों के साथ सभा की. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार आदिवासी-मूलवासी को तोड़ने की कोशिश नहीं करे, नहीं तो विस्फोट होगा. आदिवासी-मूलवासी राज्य के अभिन्न अंग हैं.
इन्हें लड़ाने की कोशिश न हो. मरांडी ने आदिवासी सम्मेलन में हजारों की संख्या में शामिल होने की अपील की. सभा को बंधु तिर्की, विनोद सांगा, अनिता गाड़ी, प्रभुदयाल बड़ाइक, चांद मंसूरी, प्रदीप ठाकुर, सज्जाद अंसारी, दयानंद राम, योगेंद्र उरांव ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










