रांची : महागठबंधन में तय होगा कोलेबिरा में किसका होगा प्रत्याशी : आरपीएन सिंह
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Aug 2018 9:08 AM
विज्ञापन

राजद, झाविमो के अलावा कई दलों के प्रमुख नेताओं से हुई है बातचीत रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झामुमो ने कोलेबिरा उप चुनाव को लेकर अपना प्रत्याशी देने का दावा पेश किया है. कांग्रेस पार्टी ने महागठबंधन बनाने का काम किया है. राज्यसभा चुनाव से लेकर सिल्ली व गोमिया […]
विज्ञापन
राजद, झाविमो के अलावा कई दलों के प्रमुख नेताओं से हुई है बातचीत
रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झामुमो ने कोलेबिरा उप चुनाव को लेकर अपना प्रत्याशी देने का दावा पेश किया है. कांग्रेस पार्टी ने महागठबंधन बनाने का काम किया है. राज्यसभा चुनाव से लेकर सिल्ली व गोमिया में महागठबंधन में तय किये गये फैसले से उम्मीदवार उतारा गया है. कोलेबिरा उप चुनाव को लेकर भी महागठबंधन में शामिल दलों की बैठक के बाद फैसला लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि महागठबंधन को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी समेत कई दलों के प्रमुख नेताओं से बातचीत हुई है.
चौकीदार नहीं सूट-बूट वालों के भागीदार हैं पीएम : श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के चौकीदार नहीं, बल्कि सूट-बूट वालों के भागीदार हैं.
इसका स्पष्ट उदाहरण है राफेल डील. प्रधानमंत्री ने रक्षा विभाग के नियमों को दरकिनार करते हुए बिना टेंडर के एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये का ठेका एक सूट-बूट वाले व्यक्ति को दे दिया. देश में रक्षा विभाग का पहला ऐसा ठेका है, जिसमें सारे नियम कानून को तोड़ा गया है. ठेका से 10 दिन पहले कंपनी बनती है और उसे काम दे दिया जाता है. रक्षा मंत्री ने गोपनीयता की बात बताते हुए संसद में चुप्पी साध ली. यह बड़ा घोटाला है.
श्री सिंह मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. वे झारखंड के पांच दिवसीय दौरे पर हैं. साथ ही पार्टी से जुड़े सभी संगठनों के साथ बैठक कर उसे मजबूती प्रदान कर रहे हैं.
घोटाला को दबाने के लिए लागू किया एनआरसी : श्री सिंह ने कहा केंद्र सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने व राफेल खरीद घोटाला को दबाने के लिए एनआरसी लागू किया है, ताकि लोगों का ध्यान इससे हट जाये. एनआरसी स्कीम को कांग्रेस ने लागू किया था.
कांग्रेस ने 82 हजार घुसपैठियों को बाहर करने का काम किया है. वहीं साढ़े चार साल में मोदी सरकार सिर्फ 1800 घुसपैठियों को बाहर निकालने की बात कह रही है. सरकार प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ को भी दबाने का काम कर रही है, ताकि लोगों को सच्चाई नहीं पता चल सके.
81 विधानसभा में संगठन को मजबूत करने का काम शुरू : प्रदेश प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के सभी 81 विधानसभा में संगठन को मजबूत करने का काम शुरू हो गया है. संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने का काम हो रहा है. संगठन की सभी इकाई मजबूती से काम कर रही हैं. इसको लेकर काफी प्रगति मिली है. मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर मौजूद थे.
आज होगी शक्ति एेप की शुरुआत
रांची. आठ अगस्त को दिन के 11.30 बजे शक्ति एेप की शुरुआत की जायेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार की उपस्थिति में शक्ति एेप की शुरुआत होगी.
प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि शक्ति एेप के माध्यम से सीधे तौर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जोड़ा जायेगा. शक्ति एेप की लॉचिंग के समय कांग्रेस जनों को अपने वोटर कार्ड के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










