रांची : केंद्र गरीबों के आर्थिक विकास के लिए कर रहा है काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 12:10 AM
विज्ञापन
दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में मुर्गी पालन यूनिट और दो बायोगैस संयंत्र का उदघाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा रांची : केंद्रीय अनुसूचित जाति कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा है कि केंद्र सरकार गरीबों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई काम कर रही है. उन्होंने कहा कि गरीबों […]
विज्ञापन
दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में मुर्गी पालन यूनिट और दो बायोगैस संयंत्र का उदघाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा
रांची : केंद्रीय अनुसूचित जाति कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा है कि केंद्र सरकार गरीबों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि गरीबों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. इसका लाभ सभी राज्यों को लेना चाहिए. रांची के रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर दिव्यायन कृषि केंद्र में मुर्गीपालन यूनिट और दो बायो गैस संयंत्र का उदघाटन करने के बाद श्री भगत ने यह बातें कही.
उन्होंने कहा कि दिव्यायन के प्रशिक्षणार्थियों को फूलों की खेती के प्रति अग्रसर होना चाहिए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकृष्ण मिशन बेलुर मठ के उपाध्यक्ष स्वामी सुहितानंद ने संस्था के कार्यकलापों और गरीबों के उत्थान को लेकर भावी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देश के विकास का मुख्य आधार शिक्षा है.
स्वामी सुहितानंद ने कहा कि संस्था झारखंड के कृषि विकास के क्षेत्र में कई काम कर रही है. मिशन के सचिव स्वामी भवेशानंद ने कहा कि 50 वर्षों से संस्था ने झारखंड के कई पिछड़े क्षेत्रों में विकासोन्मुख कार्य किये हैं. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित कार्य ही संस्था प्राथमिकता के साथ कर रही है.
दिव्यायन के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अजीत सिंह ने दिव्यायन की गतिविधियों की जानकारी दी. बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक तेजेश्वर पटनायक ने कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी. धन्यवाद ज्ञापन स्वामी अंतरानंद ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










