ePaper

झारखंड पुलिस को मिले 2645 सब इंस्पेक्टर, रघुवर बोले : गरीब लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ, उनकी इज्जत करें

Updated at : 03 Aug 2018 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुलिस को मिले 2645 सब इंस्पेक्टर, रघुवर बोले : गरीब लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ, उनकी इज्जत करें

रांची : गरीब को थाना में सम्मान दें. गरीब, आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, पीड़ितों के कारण ही लोकतंत्र जिंदा है. ये हमारे लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ हैं. ये सम्मान के हकदार हैं. उनके प्रति अच्छा व्यवहार रहना चाहिए. हमें झारखंड में ऐसी पुलिस बनानी है, जो देश भर में प्रसिद्ध हो.आपकी पहचान सबसे व्यवहार कुशल […]

विज्ञापन

रांची : गरीब को थाना में सम्मान दें. गरीब, आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, पीड़ितों के कारण ही लोकतंत्र जिंदा है. ये हमारे लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ हैं. ये सम्मान के हकदार हैं. उनके प्रति अच्छा व्यवहार रहना चाहिए. हमें झारखंड में ऐसी पुलिस बनानी है, जो देश भर में प्रसिद्ध हो.आपकी पहचान सबसे व्यवहार कुशल पुलिस की बने, ऐसा काम करें. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2645 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्त पत्र देने के बाद कहीं.

झारखंड मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप दरोगा बने हैं, लोगों की सेवा करने के लिए, रौब दिखाने के लिए नहीं. आजाद भारत में रौब का कोई स्थान नहीं है. क्षेत्र के लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखना चाहिए. इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बेहतर रहेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी की जिंदगी में सुकून है. आपने अपने जीवन में काफी कठिनाइयां झेली हैं. उसे न भूलें. ईश्वर ने सेवा का मौका दिया है. अधिकारी बनने के साथ ही अब आपकेअंदर जाति, धर्म, भाषा, प्रांत की भावना नहीं आनी चाहिए. सभी को न्याय दिलाना आपका दायित्व है. अपने कर्तव्य से अपनी ऐसी पहचान बनायें कि देश और समाज आपको सैल्यूट करे, आपका सम्मान करे. भ्रष्टाचारी का कोई सम्मान नहीं करता.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Naxal Bandh : रांची के पास खूंटी में ट्रेलर चालक को जिंदा जलाया

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन जरूरी है. सुरक्षा सेवा में लगे अधिकारियों के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आधुनिक जीवन में अपराध का रूप भी आधुनिक हो गया है. अब साइबर क्राइम बढ़रहाहै. इस पर नियंत्रण के लिए आप प्रशिक्षण लें. आज के भौतिकतावादी युग में परिवार के परिवार आत्महत्या कर रहे हैं. कर्ज और तनाव के कारण ऐसा हो रहा है.

पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी है कि वे समाज में जागरूकता फैलायें. इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रविरोधी शक्तियां भी तरह-तरह के नाम से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर रही हैं. इनके प्रति भी चौकस रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : चाईबासा में 13 साल की लड़की से 11 लोगों ने किया गैंगरेप

श्री दास ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक पुलिस विभाग में 11,451 नियुक्तियां की जा चुकी हैं. इनमें पुलिस अवर निरीक्षक, परिचारी, वायरलेस ऑपरेटर, सहायक पुलिस, पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं. आज 2,645 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये. नियुक्त किये गये 2,645 दारोगा में 83 प्रतिशत नियुक्तियां झारखंड के निवासियों की है. 17 प्रतिशत बाहरी राज्यों के हैं, लेकिन वे भी झारखंड में तीन पीढ़ियों से रह रहे हैं. इस प्रकार शत-प्रतिशत नियुक्तियां झारखंड के लोगों की ही हुई है.

नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों में 223 महिलाएं हैं. मुख्यमंत्री ने इन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं. देश का नाम रोशन कर रही हैं. राज्य में सत्ता संभालने के साथ ही हमारी सरकार ने नियुक्तियों पर ध्यान दिया है. आनेवाले समय में और नियुक्तियां की जायेंगी.

इसे भी पढ़ें : रांची : रेड मिर्ची सॉफ्टवेयर के जरिये धड़ल्ले से हो रहा तत्काल टिकट का कारोबार

इस अवसर पर गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे तथा पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने भी नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, डीजी नीरज सिन्हा, डीजी पीआरके नायडू, एडीजी अनिल पालटा, एडीजी अनुराग गुप्ता, एडीजी आरके मल्लिक, एडीजी रेजी डुंगडुंग समेत पुलिस विभाग के वरीय पुलिस अधिकारी, नवनियुक्त अवर निरीक्षक, उनके अभिभावक व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola