रांची में आठ लाख टन धान उत्पादन का लक्ष्य

रांचीः रांची में आठ लाख टन धान उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. करीब एक लाख 68 हजार हेक्टेयर में खेती करने का लक्ष्य है. यह जानकारी कांके रोड स्थित समेति सभागार में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला में शनिवार को दी गयी. पहली बार जिला स्तरीय कर्मशाला में पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाया गया था. […]
रांचीः रांची में आठ लाख टन धान उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. करीब एक लाख 68 हजार हेक्टेयर में खेती करने का लक्ष्य है. यह जानकारी कांके रोड स्थित समेति सभागार में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला में शनिवार को दी गयी. पहली बार जिला स्तरीय कर्मशाला में पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाया गया था. इससे पूर्व कर्मशाला का उद्घाटन करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की ने कहा कि किसानों को सही समय पर सही बीज मिलनी चाहिए.
जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग खेतों में होना चाहिए. किसानों को उपचारित बीज उपलब्ध कराया जाना चाहिए. समेति के निदेशक जटाशंकर चौधरी ने कहा है कि राज्य की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है. दहलन उत्पादन में दो बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है. कृषि को लाभदायक बनाना होगा. इसके लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है. जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दो जून से प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




