प्रधानमंत्री ने रांची की किरण बाखला से की बात

Published at :30 Jul 2018 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने रांची की किरण बाखला से की बात

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) की लाभुक और रांची की किरण बाखला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला. प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी वर्षगांठ पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक-एक लाभुक को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत मौका मिला. झारखंड की ओर से […]

विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) की लाभुक और रांची की किरण बाखला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला. प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी वर्षगांठ पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक-एक लाभुक को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत मौका मिला. झारखंड की ओर से नगर निगम के वार्ड नंबर आठ में रहने वाली किरण बाखला ने प्रधानमंत्री के साथ बैठ कर बात की. प्रधानमंत्री ने किरण से कई सवाल किये. किरण ने प्रधानमंत्री के सभी सवालों के जवाब दिये.

महिलाओं के आत्मविश्वास को देखकर प्रधानमंत्री खुश नजर आये. किरण ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह उजाला और उज्ज्वला योजना का भी लाभ ले रही हैं. हर जरूरतमंद को इस योजना का लाभ मिल रहा है. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना में बनने वाले घर का मॉडल भी पेश किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने झारखंड का स्टॉल देखा. केंद्र की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola