रांची : आभा सिन्हा हटायी गयीं, गुंजन सिंह महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनीं

Updated at : 27 Jul 2018 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आभा सिन्हा हटायी गयीं, गुंजन सिंह महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनीं

रांची : यूथ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और चतरा जिला की बेती पंचायत की मुखिया गुंजन सिंह प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी है़ं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीमती सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है़ आभा सिन्हा को हटाते हुए उनकी जगह श्रीमती सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है़ इस […]

विज्ञापन
रांची : यूथ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और चतरा जिला की बेती पंचायत की मुखिया गुंजन सिंह प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी है़ं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीमती सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है़ आभा सिन्हा को हटाते हुए उनकी जगह श्रीमती सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है़ इस संबंध में पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत ने पत्र के माध्यम से प्रदेश मुख्यालय को सूचना भेज दी है़
इधर, श्रीमती सिंह ने कहा है कि झारखंड में महिलाओं के मान-सम्मान, उनकी हिस्सेदारी और राजनीतिक भागीदारी के लिए संघर्ष तेज करेंगी़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा जायेगा़ कहा कि 2019 में भाजपा की सरकार से त्रस्त जनता को मुक्त कराने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है़ इस लक्ष्य को पूरा करने में महिला संगठन अग्रणी भूमिका निभायेगी़ इस दिशा में केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मुद्दों की राजनीति और भाजपा के भ्रामक प्रचार के खिलाफ जन अभियान चलाया जायेगा़
श्रीमती सिंह के मनोनयन पर अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दुबे, रवींद्र सिंह, संजय पांडेय, डॉ राजेश गुप्ता, कुमार राजा, अमिताभ रंजन, नेली नाथन, केदार पासवान, योगेन्द्र सिंह बेनी, आशुतोष नाथ पाठक, राजू राम, अजय सिंह, सहित कई नेताओं ने बधाई दी है़ महिला कांग्रेस की नेताओं ने भी केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola