रांची : इस बार भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति में कई पद रह जायेंगे रिक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2018 4:55 AM
विज्ञापन
पद के अनुरूप साक्षात्कार में कम उम्मीदवार हुए शामिल रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा गैर शैक्षणिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए रिजल्ट का प्रकाशन शीघ्र कर दिया जायेगा. इस बार भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति में कई पद रिक्त रह जाने की संभावना है. ऐसा डॉक्टरों के लिए हुए साक्षात्कार में […]
विज्ञापन
पद के अनुरूप साक्षात्कार में कम उम्मीदवार हुए शामिल
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा गैर शैक्षणिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए रिजल्ट का प्रकाशन शीघ्र कर दिया जायेगा.
इस बार भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति में कई पद रिक्त रह जाने की संभावना है. ऐसा डॉक्टरों के लिए हुए साक्षात्कार में उम्मीदवारों की कम उपस्थिति के कारण हो रहा है. उम्मीदवारों की कमी के कारण इसका असर रिजल्ट पर पड़ेगा.
पिछली बार भी आयोग ने डॉक्टरों के 396 पद के लिए साक्षात्कार लिया था, जिसमें मात्र 116 पद ही भर सके. बाकी 280 पद रिक्त रह गये थे.
इस नियुक्ति प्रक्रिया में पद के विरुद्ध साक्षात्कार के लिए कम उम्मीदवार ही शामिल हुए थे. आयोग ने दूसरी बार गैर शैक्षणिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया है. इसमें नियमित नियुक्ति में 386 पद अौर बैकलॉग के 145 पद शामिल हैं. नियमित नियुक्ति में स्त्री रोग विशेषज्ञ के 52 पद, एनेस्थेटिक्स के 78 पद, फिजिशियन के 222 पद, सर्जन के 34 पद हैं.
इसी प्रकार बैकलॉग में स्त्री रोग विशेषज्ञ के तीन पद, एनेस्थेटिक्स के तीन पद, सर्जन के सात पद, फिजिशियन के नौ पद, इएनटी के एक पद, नेत्र रोग के 85 पद, शिशु रोग के 18 पद, मनोचिकित्सक के आठ अौर हड्डी रोग विशेषज्ञ के 11 पद शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










