रांची : भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विपक्ष का महाधरना आज
Updated at : 16 Jul 2018 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को निरस्त करने की मांग को लेकर संपूर्ण विपक्ष की ओर से 16 जुलाई को दिन के 10.30 बजे से राजभवन के समक्ष महाधरना दिया जायेगा. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के साथ झामुमो के विधायक, झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ […]
विज्ञापन
रांची : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को निरस्त करने की मांग को लेकर संपूर्ण विपक्ष की ओर से 16 जुलाई को दिन के 10.30 बजे से राजभवन के समक्ष महाधरना दिया जायेगा. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के साथ झामुमो के विधायक, झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार समेत पार्टी के विधायक व नेता, वामदलों के प्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा
दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि महाधरना को लेकर कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
शाम को पांच बजे विपक्षी दलों की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसको लेकर राज्यपाल से समय मांगा गया है. धरना को सफल बनाने के लिए महानगर कांग्रेस, महानगर जिला ग्रामीण कांग्रेस व यूथ कांग्रेस ने बैठक कर रणनीति बना ली है. कार्यकर्ताओं को धरनास्थल पर जुटने का निर्देश दिया गया है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर पार्टी की ओर से चलाये जा रहे आंदोलन पर बधाई दी है. साथ ही आंदोलन को जारी रखने का निर्देश दिया है. महाधरना में आदिवासी समेत कई सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




