रथयात्रा रांची: आज भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग मौसीबाड़ी जाएंगे भगवान जगन्नाथ

Updated:
विज्ञापन
आरती में शामिल हुए भक्त

आरती में शामिल हुए भक्त

भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के एकांतवास के बाद बुधवार को भक्तों के दर्शन के लिए लौटे. नेत्रदान उत्सव के साथ ही मेले का शुभारंभ हो गया है, जो 25 जुलाई तक चलेगा.

विज्ञापन

रांची: भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा 15 दिनों के एकांतवास से बुधवार को बाहर आये, जिसके बाद उनका नेत्रदान उत्सव शुरू हुआ. इससे पूर्व उनका विशेष शृंगार किया गया और शाम पांच बजे पट खोल दिया गया. इसके बाद 108 दीपों की मंगल आरती हुई. उन्हें इलायची दाना, बादाम व मालपुआ का भोग लगाया गया. भक्त दोपहर तीन बजे से ही दर्शन के लिए जुटने लगे थे और रात 8:45 बजे तक पूजा-अर्चना की. मुख्य पुजारी रामेश्वर पाढ़ी ने पूजा संपन्न करायी. मौके पर पंडित कौस्तुभधरनाथ मिश्रा, ऋृषिकेश मोहंती सहित अन्य पुजारी मौजूद थे.

2 बजे तक होंगे भगवान के दर्शन 

गुरुवार तड़के चार बजे मंदिर का पट खुला और सुबह पांच बजे से दर्शन शुरू हुआ. दोपहर दो बजे दर्शन बंद हो जायेगा. दोपहर 2:30 बजे तक भगवान के सभी विग्रहों को रथारुढ़ किया जायेगा और तीन बजे तक उनका शृंगार होगा. शाम पांच बजे रथ यात्रा शुरू होगी, जहां भक्त जयकारे के साथ भगवान को मौसीबाड़ी ले जायेंगे. शाम 6:45 बजे तक महिला भक्त रथ पर चढ़कर पूजा-अर्चना कर सकेंगी, जिसके बाद विग्रहों को मौसीबाड़ी में प्रवेश कराया जायेगा. शाम सात से आठ बजे तक आम भक्त पूजा कर सकेंगे और रात आठ बजे शयन होगा. 

बाल भोग व अन्न भोग एक साथ लगेगा

रथयात्रा के दिन बाल भोग व अन्न भोग एक साथ लगेगा. साल में केवल इसी दिन दोनों भोग एक साथ लगते हैं. यहां अन्न के अलावा मीठे पुलाव का भी भोग लगेगा. वहीं रात में आठ बजे मालपुआ, बुंदिया व छिलका रोटी का भोग लगाया जायेगा.

नेत्रदान उत्सव के साथ मेला शुरू

भगवान के नेत्रदान उत्सव के साथ ही मेले की शुरुआत हो गयी है, जो 25 जुलाई तक चलेगा. मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी तक दुकानें सज गयी हैं और खाने-पीने के सामानों सहित विभिन्न सामग्रियों की बिक्री शुरू हो गयी है.

ये भी पढ़ें: खराब सड़कों और लेटलतीफी पर CM हेमंत ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी, 2 माह में व्यवस्था सुधारने का निर्देश

ये भी पढ़ें: जेल में घुसा सांप और डकैत को लिया डंस, अस्पताल में हो रहा इलाज



विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola