रातू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)
रातू थाना क्षेत्र के कुंबाटोली गांव में एक 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात सामने आई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो आरोपी अभी भी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं.
Ranchi Crime News: रातू थाना क्षेत्र के कुंबाटोली गांव में युवती (19 वर्ष) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना उजागर हुई है. इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं दो आरोपी अब भी फरार हैं. पीड़िता मूल रूप से खूंटी जिला के रनिया की रहनेवाली है और फिलहाल धुर्वा में रहती है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 12 जुलाई (रविवार) को उसकी सहेली मरियम टुटी, मरियम के मित्र अंकित उरांव तथा अन्य लोगों के साथ रातू के कुंबाटोली स्थित अंकित उरांव के घर जाने की योजना बनी थी. रात करीब आठ बजे रचित, अंकित और मरियम बाइक से निकले, जबकि पीड़िता अंकित के दोस्तों ऋषि उरांव और सुदीप उरांव के साथ स्कूटी से कुंबाटोली के लिए रवाना हुई. पीड़िता के अनुसार, हाजी चौक तक सभी लोग साथ-साथ चल रहे थे, लेकिन इसके बाद सुदीप उरांव स्कूटी तेज गति से चलाते हुए आगे निकल गया और उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया. वहां उसने युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. विरोध करने के दौरान सात-आठ अन्य युवक भी वहां पहुंच गये. इसके बाद उसे ब्रजपुर स्थित एक सुनसान और बंद मकान में ले गये. युवती ने आरोप लगाया है कि सुदीप उरांव, निशांत उरांव, रोशन उरांव, अमनदीप उरांव, राहुल उरांव, अभिषेक उरांव, अनुज उरांव, आशीष उरांव तथा ऋषि उरांव ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
अमानवीय व्यवहार करने का भी आरोप
पीड़िता ने अमानवीय व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद सुदीप और ऋषि उसे अंकित उरांव के घर ले गये, जहां उसकी सहेली मरियम मौजूद थी. बाद में उसे और उसकी सहेली को चापाटोली स्थित घर पहुंचा दिया गया. उसने स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दो दिन बाद 14 जुलाई को पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी.
एसआइटी ने की छापेमारी
इधर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के निर्देश पर डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में एसआइटी बनायी गयी. टीम ने सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, नामजद दो आरोपी अमनदीप उरांव और सुदीप उरांव फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: खराब सड़कों और लेटलतीफी पर CM हेमंत ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी, 2 माह में व्यवस्था सुधारने का निर्देश
ये भी पढ़ें: जेल में घुसा सांप और डकैत को लिया डंस, अस्पताल में हो रहा इलाज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए