झारखंड : गोड्डा-पीरपैंती रेलवे लाइन की एलाइनमेंट बदलने का आदेश देने से हाइकोर्ट ने किया इनकार, याचिका खारिज
झारखंड हाइकोर्ट (फाइल फोटो)
झारखंड हाई कोर्ट ने गोड्डा-पीरपैंती नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है. प्रार्थियों को राहत देने से इनकार करते हुए, कोर्ट ने कहा कि वे 30 दिन में आपत्ति दर्ज नहीं कर सके. हालांकि, रेलवे अधिकारी अभी भी एलाइनमेंट बदलने पर विचार कर सकते हैं यदि यह व्यवहारिक हो.
Godda-Pirpainti Railway Line Alignment: झारखंड हाइकोर्ट ने गोड्डा-पीरपैंती नयी ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण एवं एलाइनमेंट बदलने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस सोनक व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद प्रार्थियों को राहत देने से इनकार कर दिया तथा जनहित याचिका को खारिज कर दिया.
30 दिन में आपत्ति नहीं, याचिका खारिज
खंडपीठ ने गोड्डा-पीरपैंती रेलवे लाइन का एलाइनमेंट बदलने का आदेश देने से भी इनकार कर दिया. खानपेट ने आज का खाली करते हुए जमीन अधिग्रहण से संबंधित नौ दिसंबर 2025 की अधिसूचना को रद्द नहीं किया. कहा कि प्रार्थीगण यह साबित नहीं कर सके कि रेलवे अधिनियम की धारा 20-डी के तहत निर्धारित 30 दिनों की अवधि में सक्षम प्राधिकारी के समक्ष विधिवत आपत्ति दर्ज की गयी थी. हालांकि खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि याचिका खारिज होने का मतलब यह नहीं है कि रेलवे अधिकारी ग्रामीणों की ओर से एलाइनमेंट बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं कर सकते. यदि ऐसा बदलाव व्यवहारिक और उचित पाया जाता है, तो रेलवे अधिकारी उस पर विचार करने के लिए स्वतंत्र हैं.
ये भी पढ़ें- CM Hemant Soren की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
ग्रामीणों ने एलाइनमेंट बदलने की मांग की थी
खंडपीठ ने साथ ही स्पष्ट किया कि उसने रेलवे को ऐसा करने का कोई निर्देश नहीं दिया है. खंडपीठ ने उक्त फैसला अशोक कुमार साह व अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनाया. प्रार्थियों ने याचिका में 9 दिसंबर 2025 की अधिसूचना को चुनौती देते हुए कहा था कि गोड्डा के मेहरमा प्रखंड के ग्रामीणों की जमीन रेलवे लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही है. ग्रामीणों की आपत्तियों पर विचार करने व एसआरटी कॉलेज के पास प्रस्तावित रेल लाइन के एलाइनमेंट को 400 से 750 मीटर पूर्व की ओर करने की मांग की थी, ताकि कम से कम आबादी प्रभावित हो.
ये भी पढ़ें- खूंटी के महादेव मंडा में गणपति महोत्सव की धूम, प्रसाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए