खूंटी के महादेव मंडा में गणपति महोत्सव की धूम, प्रसाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

संध्या आरती में उमड़े श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुरहू के महादेव मंडा में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. 101 लीटर दूध की खीर और डेढ़ क्विंटल लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया. 25 सितंबर को हवन और शोभायात्रा के साथ होगा समापन.

विज्ञापन

खूंटीः मुरहू के महादेव मंडा परिसर में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से 10 दिवसीय गणपति महोत्सव उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. परिसर में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है. प्रतिदिन सुबह पूजा और शाम को संध्या आरती का आयोजन हो रहा है. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है.

विज्ञापन

101 लीटर दूध से तैयार हुई खीर

रविवार की शाम आयोजित विशेष आरती के अवसर पर 101 लीटर दूध से खीर तैयार की गई. इसके अलावा करीब डेढ़ क्विंटल लड्डू भी बनाए गए. आरती के बाद खीर और लड्डू का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया. प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव मंडा परिसर पहुंचे.

ये भी पढ़ें- जनसंघ कार्यकर्ता बालगोविंद सिंह का निधन, खूंटी में शोक की लहर

सुख-समृद्धि की कामना कर रहे श्रद्धालु

श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं. महोत्सव को लेकर पूजा समिति की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं. प्रतिदिन होने वाली पूजा और आरती में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं.

25 सितंबर को हवन और शोभायात्रा

पूजा समिति के अनुसार गणपति महोत्सव का समापन 25 सितंबर को होगा. इस अवसर पर सुबह हवन का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा. महोत्सव के समापन पर भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा भी निकाली जाएगी.

ये भी पढ़ें- बलिगढ़ में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगाज, सिसवा ने गोबरदहा को 3-0 से हराया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola