बलिगढ़ में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगाज, सिसवा ने गोबरदहा को 3-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन

फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करते मुखिया| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नव युवक संघ, बलिगढ़ ने फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया. मुखिया विनोद प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. उद्घाटन मुकाबले में सिसवा ने गोबरदहा को 3-0 से मात दी.

विज्ञापन

रमकंडा (गढ़वा): नव युवक संघ, बलिगढ़ के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन बलिगढ़ पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद गुप्ता, प्रमुख पति नंदलाल राम, पूर्व मुखिया सरयू सिंह और कृष्णा पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, फुटबॉल को किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

विज्ञापन

युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मंच

इस अवसर पर मुखिया विनोद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पंचायत के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. जरूरत उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने की है. इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे खेल के प्रति प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़कर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया.

ये भी पढ़ें- लोहरदगा में जुटेंगे 55 बड़े यूनियन लीडर, नए श्रम कानूनों और मजदूरों के मुद्दों पर होगी चर्चा

सैकड़ों खेलप्रेमी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी नर्बदेश्वर यादव, दुर्गा सिंह, कर्मदयाल सिंह, दिलीप सिंह, धनी सिंह, अनिल साह, कृष्णा राम, राजेंद्र प्रजापति, रावण सिंह, सीताराम भुइयां, जोधी भुइयां, रामलाल गोड सहित सैकड़ों लोग और खेलप्रेमी मौजूद थे.

सिसवा ने गोबरदहा को 3-0 से हराया

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गोबरदहा और सिसवा की टीम के बीच खेला गया. मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. मुकाबला देखने के लिए मैदान के आसपास बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे. सिसवा की टीम ने शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोबरदहा की टीम पर दबाव बनाए रखा. अंततः सिसवा ने गोबरदहा को 3-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया.

ये भी पढ़ें- Coal India के 64,511 क्वार्टरों पर कब्जा, अकेले CCL के 17,498 आवास घेरे में, बरका-सयाल में सबसे बुरा हाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola