परसवान के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन घायल; एक का पैर फ्रैक्चर
शनिवार देर शाम गढ़वा-श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर परसवान गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
गढ़वा. गढ़वा-श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर रमना थाना क्षेत्र के परसवान गांव के समीप शनिवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी अरविंद सिंह, बबलू सिंह तथा श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोलझिंकी गांव निवासी एक युवक शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल अरविंद सिंह को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया गया कि अरविंद सिंह और बबलू सिंह एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रमना बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने परसवान गांव के समीप उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों लोग घायल हो गये.
घटना की जानकारी मिलने पर रमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अरविंद सिंह को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में अरविंद सिंह का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए