शराब के नशे में पुल से नीचे गिरा अधेड़, गंभीर
Updated:
विज्ञापन
पलामू के मोहम्मदगंज में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति घर लौटते समय सड़क पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गढ़वा. पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कादल कुर्मी गांव के परहिया टोला निवासी सीताराम परहिया शनिवार की देर शाम सड़क पुल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
बताया गया कि सीताराम परहिया शराब पीकर घर लौट रहा था. इसी दौरान नशे की हालत में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित सड़क पुल से नीचे गिर गया. घटना में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है.
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां उसका इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन