ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दिवंगत युवा पत्रकार रजनीश कुमार बंटी को दी गई श्रद्धांजलि
दिवंगत युवा पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि | Prabhat Khabar Network
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने सड़क हादसे में दिवंगत हुए युवा पत्रकार रजनीश कुमार बंटी को भावुक श्रद्धांजलि दी. विद्यालय परिवार ने उनके निधन को जिले के लिए एक बड़ी क्षति बताया.
गढ़वा: युवा पत्रकार रजनीश कुमार बंटी उर्फ छोटे ठाकुर के शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. विद्यालय परिवार ने उनके निधन को गढ़वा जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
शोकसभा में विद्यालय के प्राचार्य निरकेष शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. इसके बाद ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें.
ये भी पढ़ें- लिटिल फ्लावर स्कूल में धर्मबहनों के नवनिर्मित आवास का उद्घाटन, विधायक भूषण बाड़ा ने काटा फीता
पत्रकारिता जगत के साथ पूरे जिले के लिए क्षति
प्राचार्य निरकेष शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पत्रकार रजनीश कुमार बंटी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि उनका निधन न केवल पत्रकारिता जगत के लिए, बल्कि पूरे गढ़वा जिले के लिए कभी पूरी नहीं होने वाली क्षति है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए