बिजली तार ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आयी महिला, अस्पताल में भर्ती
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा में बिजली का तार ठीक कर रही महिला करंट की चपेट में आकर घायल हो गई. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने बताया कि बिजली लाइन खराब होने पर वह तार ठीक करने का प्रयास कर रही थी.
विज्ञापन
गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के पेसका गांव निवासी अली हसन की पत्नी सेहरा बीबी विद्युत करंट की चपेट में आकर घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, सेहरा बीबी के घर का विद्युत लाइन खराब था. इसे ठीक करने के प्रयास में वह पोल के समीप जाकर डंडे से विद्युत तार को हिलाने लगी. इसी दौरान करंट प्रवाहित एक तार उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गयी.
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन