Ranchi: निसा का 103वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, वैज्ञानिकों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (निसा) ने अपना 103वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर वैज्ञानिकों के बीच समन्वय और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. हिंदी पखवारा के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

रांची. भारतीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (निसा) का 103वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. संस्थान की स्थापना वर्ष 1924 में हुई थी. कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (कृषि विस्तार एवं कृषि अभियांत्रिकी) डॉ राजबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. परिषद के सहायक महानिदेशक (प्रक्षेत्र अभियांत्रिकी) डॉ केपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े. संस्थान के निदेशक डॉ अभिजीत कर ने निसा की उपलब्धियों और सफलताओं की जानकारी दी.

विज्ञापन

वैज्ञानिकों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर

मुख्य अतिथि डॉ राजबीर सिंह ने अपने संबोधन में परिषद के विभिन्न संस्थानों और वैज्ञानिकों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों और उपलब्धियों को साझा करने के प्रयासों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि डॉ केपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में रिसर्च के काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान : थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को मिलेगी राहत, अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

हिंदी पखवारा के विजेता सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवारा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. इसके अलावा संस्थान की वार्षिक गृह पत्रिका ‘लाक्षा 2026’ का विमोचन भी किया गया. कार्यक्रम में डॉ मुहम्मद फहीम अंसारी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ देबबंद्या महापात्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

ये भी पढ़ें: कुड़ू में कर्मा पर्व से पहले सांस्कृतिक रंग में रंगा कॉलेज, झूमर-गीत प्रतियोगिता में इनका रहा दबदबा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola