कुड़ू में कर्मा पर्व से पहले सांस्कृतिक रंग में रंगा कॉलेज, झूमर-गीत प्रतियोगिता में इनका रहा दबदबा

Updated:
विज्ञापन

फोटो (1) विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि (2) दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के अविराम कॉलेज में कर्मा पर्व की पूर्व संध्या पर झूमर व गीत प्रतियोगिता आयोजित हुई. छात्रों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और लोक संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया. विजेताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में सोमवार को कर्मा पर्व की पूर्व संध्या पर झूमर एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती और विशिष्ट अतिथि शशि भारती थी.

विज्ञापन

लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का संदेश

मौके पर मुख्य अतिथि इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि कर्मा पर्व हमारी लोक-संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है. झूमर और लोकगीत हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ती है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

इसके बाद झूमर एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कर्मा पर्व से जुड़े लोकगीतों और झूमर की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंगा रहा.

ये भी पढ़ें- स्वच्छता ही सेवा: सेन्हा के छठ घाट से शुरू हुआ सफाई अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

फोटो (1) विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि  (2) दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
फोटो (1) विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि (2) दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

ये भी पढ़ें- सेन्हा अंजुमन चुनाव में मोख्तार अंसारी का दबदबा, दूसरी बार संभालेंगे सदर की जिम्मेदारी

प्रशिक्षुओं को अनुशासन में रहने की दी सलाह

विशिष्ट अतिथि शशि भारती ने प्रशिक्षुओं को शिक्षकों का सम्मान करने और अनुशासन में रहने की सलाह दी. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वरिष्ठ कर्मचारी लक्ष्मण उरांव ने भी सभी को कर्मा पर्व की शुभकामनाएं दीं.

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

झूमर प्रतियोगिता में नेहा और साथी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. गीत प्रतियोगिता में रेखा और जयमंत प्रथम, सुप्रिया और श्याम द्वितीय तथा दृष्टि और ज्योति तृतीय स्थान पर रहे. सात दिवसीय हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अंजेला कुमारी प्रथम, सुजिला बिलुॲग द्वितीय और स्वाति साहु तृतीय स्थान पर रहीं. कहानी प्रतियोगिता में रीता टोप्पो ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय और स्कोलिशटीका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वाद-विवाद प्रतियोगिता में अक्षय एवं ग्रुप को विशिष्ट अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ जंग बहादुर, पंकज, अफताब, डॉ रेणुका, ममता, पवन, शिब, डॉ शशि, चीनीबास, तबस्सुम, डॉ सुनीता, प्यारी टोप्पो, अमृत, आरती सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola