दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच नए सचिव का चयन, सोमनाथ दत्ता को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर दुर्गाबाड़ी में बैठक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा श्री श्री दुर्गाबाड़ी परिसर में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा उत्सव के आयोजन को लेकर बैठक हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से सोमनाथ दत्ता को नया सचिव चुना गया.

विज्ञापन

लोहरदगाः श्री श्री दुर्गाबाड़ी परिसर में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा उत्सव के आयोजन को लेकर समाज के लोगों की बैठक हुई. बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई. निवर्तमान सचिव तापस राय ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. समाज के गणमान्य अभिभावकों ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित किया.

विज्ञापन

सोमनाथ दत्ता बने नए सचिव

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सोमनाथ दत्ता को नया सचिव चुना गया. समिति के अध्यक्ष विजय गोपाल दत्ता ने उन्हें माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया. वहीं पूर्व सचिव तापस राय ने नए सचिव को रजिस्टर सौंपकर नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी. बैठक में आगामी दुर्गापूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई. आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई.

ये भी पढ़ें- Hazaribagh News: गांव के स्कूलों में शिक्षकों की कमी, शहर के स्कूलों में 50 से अधिक शिक्षक प्रतिनियुक्त

पूजा पद्धति की अलग पहचान : देवाशीष कार

कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष कार ने नवनिर्वाचित सचिव सोमनाथ दत्ता को बधाई दी. उन्होंने कहा कि दुर्गाबाड़ी की पूजा पद्धति पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती है. समाज की एकता और आस्था इस वर्ष के पूजा आयोजन में भी देखने को मिलेगी.

वरिष्ठ अभिभावक ने दिया मार्गदर्शन

वरिष्ठ अभिभावक कुमुद रंजन दत्ता ने भी दुर्गापूजा के भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया. बैठक में राथिन्द्र नाथ राय, भास्कर दास गुप्ता, प्रवीर दत्ता, निमाई चंद्र दास, नयन रंजन दत्ता, बामदेव दत्ता, जादव राय, दीनबंधु डे, तन्मय दत्ता, देवाशीष घोष, सपन दास, सुबेंदु डे, बबलू डे, राज दास गुप्ता, मिनमोय चंद्र दास, शुभोजीत डे, शौर्यदीप दत्ता, सुमित कुमार डे, राज डे, शुभम शर्मा, रोनित डे, सूरज दत्ता समेत समाज के अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- SIR 2026: गढ़वा में एक दिन में 548 आवेदन, 19 अक्तूबर को जारी होगी अंतिम सूची

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola