स्वच्छता ही सेवा: सेन्हा के छठ घाट से शुरू हुआ सफाई अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

सफाई अभियान चलाते जल सहिया दीदी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेन्हा में जल सहिया दीदियों ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की. यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य बीमारियों से बचाव और स्वच्छ गांव बनाना है.

विज्ञापन

सेन्हा (लोहरदगा): स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जल सहिया दीदियों ने स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत सेन्हा ग्राम स्थित धार्मिक स्थल बांकी नदी छठ घाट से की गयी. इस दौरान छठ घाट की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

प्रखंड समन्वयक मनसा रानी सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी छठ घाट, जलस्रोत, गांव-मुहल्लों और सामुदायिक शौचालय समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जल सहिया दीदियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- सरकारी सड़क का इंतजार करते-करते थके ग्रामीण, अब खुद चंदा जुटाकर कर रहे मरम्मत

सफाई अभियान चलाते जल सहिया दीदी | Prabhat Khabar Network
सफाई अभियान चलाते जल सहिया दीदी | Prabhat Khabar Network

ये भी पढ़ें- बेटी को ढूंढने ससुराल गया था गांधी, अगले दिन मक्के के खेत में मिला शव, ससुर पर केस

स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील

मनसा रानी सिंह ने कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है. बरसात के दिनों में गंदे पानी और आसपास गंदगी जमा होने से बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है. ऐसे में सभी लोगों को अपने घर के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखनी चाहिए, ताकि गंदा पानी और कचरा जमा न हो और बीमारियों का खतरा कम किया जा सके.

स्वच्छ और सुंदर गांव बनाने पर जोर

मुखिया धनवाज उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को सभी लोगों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. सामूहिक प्रयास से ही गांव, घर और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर ध्यान देने से गांव और मुहल्लों में गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों को रोकने में मदद मिलेगी. अभियान के दौरान सीमा देवी, रानी देवी, पुनीता देवी, रीता देवी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी समेत अन्य जल सहिया दीदियां मौजूद थी.

ये भी पढ़ें- चंदा चोरी और MMDR Act के विरोध में 26 सितंबर को कांग्रेस का मार्च, प्रभारी के. राजू होंगे शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola