रांची: अशोक नगर चोरी कांड में इस्तेमाल जगुआर कार बंगाल से बरामद

Updated:
विज्ञापन
घटना के बाद 9 जुलाई की सुबह 5:20 बजे होटल से निकल कर जगुआर से हुए फरार, सीसीटीवी में कैद. (फाइल फोटो)

घटना के बाद 9 जुलाई की सुबह होटल से निकल कर जगुआर से हुए फरार, सीसीटीवी में कैद. (फाइल फोटो)

रांची के अशोक नगर स्थित एक घर से करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वारदात में इस्तेमाल की गई लग्जरी जगुआर कार पश्चिम बंगाल के बरुइपुर से बरामद कर ली गई है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Ranchi Ashok Nagar Theft News: रांची के अशोक नगर स्थित त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक अखिलेश पांडेय के घर हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है. चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गयी जगुआर कार को पश्चिम बंगाल के बरुइपुर से बरामद कर लिया गया है. पुलिस वाहन को रांची ले आयी है. अब आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार चोरी के बाद भागने के दौरान आरोपियों की जगुआर कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गयी थी. मामला बढ़ता देख दोनों आरोपी कार वहीं छोड़कर फरार हो गये थे. पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही दोनों आरोपी गिरफ्त में होंगे. गौरतलब है कि अखिलेश पांडेय के घर से करीब आठ लाख रुपये नकद और लगभग 90 लाख रुपये मूल्य के सोने, हीरे, रूबी व चांदी के जेवरात चोरी हुए थे. इस संबंध में अखिलेश पांडेय के पुत्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 

ये भी पढ़ें: धनबाद और देवघर के बाद गिरिडीह प्रधान डाकघर को भी उड़ाने की धमकी, मेल में अभिनेत्री की टिप्पणी पर जताई गई आपत्ति

80 लाख की जगुआर से पहुंचे थे रांची

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आठ जुलाई की दोपहर करीब 80 लाख की जगुआर कार से रांची पहुंचे थे. कार पर उत्तरप्रदेश का नंबर प्लेट लगा था. दोनों ने जगन्नाथपुर स्थित बिरसा चौक के पास होटल पार्क रिट्रीट में कमरा लिया था. होटल में ठहरने के लिए उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति के नाम पर बने आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था. जांच में यह भी पता चला कि होटल में ठहरने के दौरान दोनों कई बार बाहर निकले थे. पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, फर्जी पहचान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: खराब सड़कों और लेटलतीफी पर CM हेमंत ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी, 2 माह में व्यवस्था सुधारने का निर्देश

ये भी पढ़ें: जेल में घुसा सांप और डकैत को लिया डंस, अस्पताल में हो रहा इलाज


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola