रांची विश्वविद्यालय के 30 विभागों में मात्र 628 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय

रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 के लिए नामांकन की स्थिति चिंताजनक है. कई विभागों में आधी से भी कम सीटें भरी हैं, जिससे खाली सीटों की संख्या चौंका रही है. नई शिक्षा नीति और देर से शुरू हुई प्रक्रिया को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Ranchi University Admission: रांची विवि में पीजी (सत्र 2025-27) की क्लास 20 जुलाई से शुरू हो रही है. हालांकि इस सत्र में नामांकन की स्थिति चौकानेवाली है. प्रत्येक विभाग में 100 से अधिक सीटें हैं, जबकि 30 विभागों में एडमिशन के लिए अब तक 1462 विद्यार्थियों ने आवेदन के साथ पैसा जमा किया, लेकिन एडमिशन सिर्फ 628 विद्यार्थियों ने ही लिया है. आठ विषय ऐसे हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या दहाई भी नहीं पहुंची है. इनमें खड़िया विषय में एक, समाजशास्त्र विषय में दो व कुरमाली विषय में मात्र तीन विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है. वहीं बांग्ला में सात, संस्कृत में आठ, दर्शनशास्त्र में चार, भूगर्भशास्त्र में सात, पंचपरगनिया में चार विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. कई विषय में विद्यार्थी से अधिक शिक्षक हो गये हैं. वहीं सबसे अधिक अंग्रेजी में 61 व गणित में 51 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

क्यों बनी यह स्थिति?

विवि में नयी शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम के तहत पढ़ाई हो रही है. कुल आठ सेमेस्टर की पढ़ाई होनी है. इनमें सेमस्टर छह के बाद अगर विद्यार्थी स्नातकोत्तर (पीजी) करना चाहते हैं, तो उन्हें पीजी दो वर्ष का करना होगा व उन्हें कॉलेज छोड़ना होगा. यदि विद्यार्थी यूजी सेमेस्टर आठ पूरा करने के बाद पीजी करना चाहते हैं, तो उन्हें एक वर्ष का पीजी कोर्स करना होगा. विद्यार्थियों की स्थिति से यह स्पष्ट है कि सेमेस्टर छह के बाद पीजी करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम है. साथ ही देर से एडमिशन शुरू होने के कारण (लगभग एक वर्ष पीछे) विद्यार्थियों ने अन्यत्र नामांकन ले लिया है. नयी शिक्षा नीति के तहत इसे देखते हुए पीजी में भी पहले सेमेस्टर में कुल सीट की आधी कर दी गयी है. आधी सीट होने से कई विभाग की स्थिति थोड़ी बेहतर है.

नामांकान की स्तिथि

विषयनामांकन
मानवशास्त्र 18
भूगोल41
बांग्ला07
अंग्रेजी61
हिंदी41
हो11
खड़िया01
कुरमाली03
कुड़ुख17
मुंडारी11
नागपुरी27
संस्कृत08
संताली15
उर्दू10
अर्थशास्त्र30
इतिहास29
होम साइंस12
दर्शनशास्त्र04
राजनितिशास्त्र24
मनोविज्ञान28
सामाजिकशास्त्र 02
बॉटनी22
केमिस्ट्री22
भूगर्भशास्त्र07
गणित51
भौतिकी27
जंतुविज्ञान33
कॉमर्स41
पंचपरगनिया04
खोरठा21

ये भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज : रांची के हाईटेक बिल्डर्स पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर की रेड

ये भी पढ़ें: धनबाद और देवघर के बाद गिरिडीह प्रधान डाकघर को भी उड़ाने की धमकी, मेल में अभिनेत्री की टिप्पणी पर जताई गई आपत्ति


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola