नियुक्ति नहीं हुई, तो लौट जायेंगे छह करोड़ रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रमोशन के लंबित मामलों का होगा निष्पादन रांची : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा है कि राज्यकर्मियों के प्रमोशन से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन किया जायेगा. अगला दो माह प्रोन्नति का महीना होगा. इस दौरान लंबित प्रोन्नति दे दी जायेगी. मुख्य सचिव ने यह आश्वासन झारखंड सचिवालय सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल को दिया […]
विज्ञापन
प्रमोशन के लंबित मामलों का होगा निष्पादन
रांची : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा है कि राज्यकर्मियों के प्रमोशन से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन किया जायेगा. अगला दो माह प्रोन्नति का महीना होगा. इस दौरान लंबित प्रोन्नति दे दी जायेगी. मुख्य सचिव ने यह आश्वासन झारखंड सचिवालय सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल को दिया है. संघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के के नेतृत्व में शनिवार को मुख्य सचिव से मिला. उनके समक्ष सचिवालय सेवा के पदों का केंद्र सरकार की तर्ज पर सृजन करने, लंबित प्रोन्नति पर अविलंब कार्रवाई करने, सुवर्णरेखा परियोजना व अन्य कार्यालय में क्षेत्रीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग रखी गयी.
इससे संबंधित एक ज्ञापन भी मुख्य सचिव को सौंपा गया.
वार्ता के दौरान संघ के सदस्यों ने सहायक का पदनाम सहायक प्रशाखा पदाधिकारी करने को लेकर मुख्य सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया. संघ ने राज्य सेवा के सभी संवर्ग के पदाधिकारियों से अनुरोध भी किया कि प्रोन्नति के लिए आवश्यक अभिलेख गोपनीय चारित्री, संपत्ति विवरण, सेवा पुस्त आदि जल्द से जल्द अपने नियंत्री विभाग को भेजें, ताकि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके. सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने कार्यों के साथ लंबित प्रोन्नति देने की दिशा में सहयोग करें. प्रतिनिधिमंडल में महासचिव पिकेश कुमार सिंह, सचिव गगन प्रसाद, संगठन सचिव राजीव रंजन तिवारी शामिल थे.
मुलाकात
सहायक का पदनाम सहायक प्रशाखा पदाधिकारी करने के लिए मुख्य सचिव को आभार जताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










