टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक डॉ सुभाष मुखाेपाध्याय की हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर में लगेगी मूर्ति

हजारीबाग : भारत में आइवीएफ प्रणाली (टेस्ट ट्यूब बेबी) के जनक डॉ सुभाष मुखाेपाध्याय की प्रतिमा हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर में लगायी जायेगी. यह निर्णय हजारीबाग के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ल ने लिया है. उन्हाेंने बताया कि डॉ सुभाष मुखाेपाध्याय का जन्म हजारीबाग में हुआ था, इसलिए उनकी याद काे जिंदा रखने के लिए, उनके […]
हजारीबाग : भारत में आइवीएफ प्रणाली (टेस्ट ट्यूब बेबी) के जनक डॉ सुभाष मुखाेपाध्याय की प्रतिमा हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर में लगायी जायेगी. यह निर्णय हजारीबाग के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ल ने लिया है. उन्हाेंने बताया कि डॉ सुभाष मुखाेपाध्याय का जन्म हजारीबाग में हुआ था, इसलिए उनकी याद काे जिंदा रखने के लिए,
उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आैर झारखंड के युवाआें का मनाेबल बढ़ाने के लिए हजारीबाग में उनकी प्रतिमा लगायी जायेगी. इससे युवाआें काे प्रेरणा मिलती रहेगी. हजारीबाग आैर झारखंड के लाेगाें काे यह प्रतिमा याद दिलाती रहेगी कि यह महान चिकित्सक-वैज्ञानिक झारखंड की माटी का था. श्री शुक्ल ने कहा कि डॉ सुभाष पर देश आैर झारखंड काे नाज है जिन्हाेंने देश में पहली बार आइवीएफ प्रणाली से एक बेबी का जन्म कराया था. डॉ सुभाष दुनिया के दूसरे चिकित्सक थे जिन्हाेंने यह उपलब्धि हासिल की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




