रांची : हर पार्षद को पांच एक्सपर्ट हेल्पर देगा नगर निगम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम अपने सभी 53 वार्ड पार्षदों को पांच-पांच हेल्पर देगा, जो इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग आदि जैसे कार्यों में एक्सपर्ट होंगे. वार्ड में होनेवाली छोटी-मोटी समस्याओं का निबटारा ये हेल्पर ही करेंगे. राज्य सरकार के आदेश पर निगम ने ऐसे हेल्पर को बहाल करने का प्रस्ताव तैयार किया है. जुलाई में होनेवाली निगम […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम अपने सभी 53 वार्ड पार्षदों को पांच-पांच हेल्पर देगा, जो इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग आदि जैसे कार्यों में एक्सपर्ट होंगे. वार्ड में होनेवाली छोटी-मोटी समस्याओं का निबटारा ये हेल्पर ही करेंगे. राज्य सरकार के आदेश पर निगम ने ऐसे हेल्पर को बहाल करने का प्रस्ताव तैयार किया है. जुलाई में होनेवाली निगम बोर्ड की बैठक में उक्त आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति देकर कर्मचारियों की बहाली प्रारंभ कर दी जायेगी.
आमतौर पर मोहल्ले में पाइप लाइन में छोटा सा छेद होने पर उसकी मरम्मत में महीनों लग जाते हैं. निगम में शिकायत करने पर इसे पीएचइडी को भेज दिया जाता है. पीएचइडी को शिकायत करने पर वह शिकायत को नगर निगम में भेज देता है. लेकिन, इन हेल्परों के होने से ऐसी समस्याओं से तत्काल निदान किया जा सकेगा.
नगर निगम इन हेल्परों को कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल करेगा. इसके लिए इन्हें महीने में एक निर्धारित राशि वेतन के रूप में दी जायेगी. ऐसी व्यवस्था भी की जायेगी कि ये कर्मचारी किसी भी कार्य के एवज में मोहल्ले के लोगों से किसी प्रकार की कोई वसूली नहीं कर पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




