रांची रेंज में स्पीडी ट्रायल के चयनित 200 केस में 160 अारोपी जमानत पर
Advertisement
सीआइडी एडीजी की समीक्षा में आयी बात सामने
रांची रेंज में स्पीडी ट्रायल के चयनित 200 केस में 160 अारोपी जमानत पर डीआइजी ने संबंधित आरोपियों के सत्यापन का दिया निर्देश, न्यायालय में प्रस्तुत करने में हो सकती है परेशानी रांची : रांची रेंज के पांच जिले रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और खूंटी जिला में स्पीडी ट्रायल के चयनित 200 केस में 160 […]
डीआइजी ने संबंधित आरोपियों के सत्यापन का दिया निर्देश, न्यायालय में प्रस्तुत करने में हो सकती
है परेशानी
रांची : रांची रेंज के पांच जिले रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और खूंटी जिला में स्पीडी ट्रायल के चयनित 200 केस में 160 अभियुक्त जमानत पर हैं. वर्तमान में इन मामलों में अभियुक्त के जमानत पर होने की बात स्पीडी ट्रायल के लिए चयनित केस की समीक्षा के दौरान सामने आयी है. इसे पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है. रांची रेंज के डीआइजी ने संबंधित जिले के एसपी को निर्देश दिया है कि जमानत पर निकले आरोपियों के खिलाफ अभियान चला कर यह पता लगाया जाये कि अभियुक्त अपने पते पर मौजूद हैं या फरार. पुलिस अधिकारियों के अनुसार समीक्षा के दौरान पाया गया है
कि रांची जिला में 57, खूंटी में 43, गुमला में 54, लोहरदगा में तीन और सिमडेगा में तीन अभियुक्त जमानत पर हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार केस में आरोपियों के जेल में रहने के कारण ट्रायल के दौरान उन्हें न्यायालय में उपस्थित कराने में आसानी होती है. लेकिन आरोपी अगर अगर जमानत पर रहता है, तब केस के ट्रायल के दौरान उन्हें न्यायालय में उपस्थित कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसी स्थिति में अगर ट्रायल के दौरान अभियुक्त को सजा भी मिल जाती है, तब भी उसके फरार होने की संभावना बनी रहती है. इसलिए ट्रायल शुरू होने से पहले अभियुक्त के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है. अधिकांश अभियुक्त के बारे में यह जानकारी मिली है कि वे अपने पते पर हैं. कुछ अभियुक्त थाना में हाजिरी भी लगा रहे हैं. लेकिन कुछ केस के आरोपी के दूसरे जिला में होने के कारण उनके सत्यापन में परेशानी हो रही है. इसके अलावा केस में शामिल कुछ आरोपी पहले से फरार हैं.
किन जिलों में स्पीडी ट्रायल के कितने मामले
केस की समीक्षा के दौरान सामने आयी बात
जिला चयनित केस जेल में हैं कितने कितने जमानत पर
रांची 100 191 57
खूंटी 30 26 43
गुमला 30 24 54
लोहरदगा 20 39 03
सिमडेगा 20 37 03
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement