नक्सल प्रभावित जिलों में सरकार के साथ सहयोग करेगा टाटा ट्रस्ट

Updated at : 27 May 2018 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित जिलों में सरकार के साथ सहयोग करेगा टाटा ट्रस्ट

नयी दिल्ली : छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित आठ जिलों में विकास कार्य में सहयोग करने के लिए टाटा ट्रस्ट ने सरकार के साथ हाथ मिलाया है. गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि समाजसेवी संगठन टाटा ट्रस्ट ने सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं कि नीति आयोग की तरफ से शुरू किए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित आठ जिलों में विकास कार्य में सहयोग करने के लिए टाटा ट्रस्ट ने सरकार के साथ हाथ मिलाया है. गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि समाजसेवी संगठन टाटा ट्रस्ट ने सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं कि नीति आयोग की तरफ से शुरू किए गए विशेष विकास कार्यक्रम में वह तकनीकी और मानव संसाधन सहयोग देगा.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि समझौते के मुताबिक, टाटा ट्रस्ट सरकार को सर्वेक्षण करने में सहयोग करेगा और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और सबके समग्र विकास के लिए तकनीकी सहयोग मुहैया कराएगा. नक्सल प्रभावित आठ जिले और टाटा ट्रस्ट के सहयोग कार्यक्रम के लिए चयनित जिले हैं — राजनांदगांव , कांकेर , बस्तर , बीजापुर , कोंडागांव, दंतेवाड़ा , नारायणपुर और सुकमा. छत्तीसगढ़ के दो और जिले इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं और उनमें से एक आंशिक रूप से माओवादी खतरे से प्रभावित है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola