iPhone Air: एप्पल का सबसे पतला आईफोन हुआ 26,401 रुपये सस्ता, चेक करिए डिटेल्स

Updated at : 24 Mar 2026 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Apple iPhone Air Price drop

Apple iPhone Air (Photo; Apple)

अगर आप स्टाइल और पावर दोनों चाहते हैं, तो Apple iPhone Air आपके लिए परफेक्ट है. इसमें आपको 6.5 इंच का LTPO Super Retina XDR डिस्प्ले और दमदार Apple A19 Pro चिपसेट मिलता है. इससे हर ऐप और गेम फ्लो की तरह चलेगा.

विज्ञापन

Apple iPhone Air अपने स्लिम डिजाइन और फीचर-पैक की वजह से जाना जाता है. इसमें Apple की लेटेस्ट लाइनअप का Pro चिपसेट है, और ये Pro वेरिएंट्स के साथ मुकाबले में भी खड़ा है. अगर आप लंबे समय से इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये सही मौका हो सकता है. अभी Amazon पर iPhone Air पर बेहतरीन छूट चल रही है. तो आइए, सबसे पहले इस डील पर एक नजर डालते हैं, उसके बाद जानते हैं इस डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स.

Apple iPhone Air पर बड़ी कीमत की छूट

Amazon पर 256GB वेरिएंट अब सिर्फ ₹93,499 में मिल रहा है, जबकि इसकी ओरिजिनल कीमत ₹1,19,900 थी. इतना ही नहीं, अगर आप कुछ स्पेशल डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ₹3,000 की एक्स्ट्रा छूट भी मिल सकती है, जिससे कीमत ₹90,499 तक आ जाती है. ये वेरिएंट खासकर Sky Blue रंग में उपलब्ध है.

Apple iPhone Air के फीचर्स

इसमें आपको 6.5-inch का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 3000 nits की पिक ब्राइटनेस के साथ आता है. पावर का काम संभालता है Apple A19 Pro चिपसेट और इसके साथ 5-core GPU. इससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का मजा दोगुना हो जाता है. iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ, अब Liquid Glass थीम भी यूजर्स के लिए उपलब्ध है. बेस वेरिएंट में आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जो स्टोरेज और स्पीड दोनों में शानदार है.

कैमरा की बात करें तो iPhone Air में 48MP Center Stage रियर कैमरा लगा है, जिसमें Sensor-shift OIS भी है. यानी आपके वीडियो और फोटो दोनों स्टेबल और प्रोफेशनल लगेंगे. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा है. बैटरी की चिंता करने की जरोरोर एश्टेफाल नहीं, क्योंकि इसमें 3149mAh बैटरी और 20W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है.

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 SE 5G की लॉन्च डेट हुई पक्की, चेक करें डिटेल्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola