23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

राज्य में कॉलेज से विवि का दर्जा दिलाने व आधारभूत संरचना के लिए मिलेंगे पैसे

रांची : राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा)-2 के वर्ष 2018-20 के प्लान को लेकर गुरुवार को उच्च शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्लान को अंतिम रूप दिया गया. अब इस प्लान पर अंतिम सहमति शुक्रवार को दिल्ली मेंआयोजित 12वीं प्रोजेक्ट एप्रुवल बोर्ड की बैठक में प्राप्त की जायेगी. दिन के 10 बजे […]

रांची : राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा)-2 के वर्ष 2018-20 के प्लान को लेकर गुरुवार को उच्च शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्लान को अंतिम रूप दिया गया. अब इस प्लान पर अंतिम सहमति शुक्रवार को दिल्ली मेंआयोजित 12वीं प्रोजेक्ट एप्रुवल बोर्ड की बैठक में प्राप्त की जायेगी.
दिन के 10 बजे से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस बैठक में भाग लेने रूसा के नोडल अफसर शंभु दयाल सिंह भी विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं. इस बैठक में मुख्य रूप से अॉटोनोमस कॉलेज को विवि में अपग्रेड करने, कलस्टर में विभिन्न कॉलेजों को मिला कर विवि बनाने व कॉलेजों में फैकल्टी की नियुक्ति, शिक्षकों की गुणवत्ता बढ़ाने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जायेगी.
तीन कॉलेजों को विवि का दर्जा देने पर होगा विचार : रूसा की इस बैठक में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, को-अॉपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर व बीएस कॉलेज देवघर को विवि का दर्जा दिलाने पर विचार होगा. प्रत्येक कॉलेज को 55 करोड़ रुपये की राशि मिल सकेगी.
18 जिलों में खुलेंगे मॉडल कॉलेज : रूसा की इस बैठक में झारखंड में 18 मॉडल कॉलेज खोलने पर विचार होगा. प्रत्येक के लिए 12-12 करोड़ रुपये मिलेंगे. इनमें चतरा, दुमका, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, गढ़वा, गोड्डा, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, साहेबगंज, रामगढ़, पलामू, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और रांची जिले के कॉलेज शामिल हैं.
प्रोफेशनल कॉलेज खुलेंगे : झारखंड में दो-चार प्रोफेशनल कॉलेज खोलने पर भी विचार होगा. इनमें राज्य में कोडरमा, बोकारो, गोड्डा व पलामू जिला का चयन किया गया है. इसके लिए प्रत्येक कॉलेज को 25-25 करोड़ रुपये मिलेंगे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel