झारखंड : विस्थापितों को नियुक्ति पत्र दे सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रांची : सीसीएल 300 विस्थापितों को नौकरी देगा. इनमें 200 चतरा और करीब 100 विस्थापित लातेहार के हैं. राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के क्रम में विस्थापितों को नियुक्ति पत्र दिलाना चाहती है. प्रधानमंत्री द्वारा सांकेतिक रूप से कुछ विस्थापितों को नियुक्ति पत्र दिलाने की योजना बनायी गयी है. मालूम हो कि खनन […]
रांची : सीसीएल 300 विस्थापितों को नौकरी देगा. इनमें 200 चतरा और करीब 100 विस्थापित लातेहार के हैं. राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के क्रम में विस्थापितों को नियुक्ति पत्र दिलाना चाहती है. प्रधानमंत्री द्वारा सांकेतिक रूप से कुछ विस्थापितों को नियुक्ति पत्र दिलाने की योजना बनायी गयी है.
मालूम हो कि खनन के लिए ली गयी प्रति दो एकड़ या अधिक जमीन पर सीसीएल द्वारा एक नौकरी विस्थापित परिवार को देने से संबंधित प्रावधान है. लातेहार और चतरा में कोल माइंस मगध व आम्रपाली प्रोजेक्ट के लिए लोगों की जमीन गयी है. जमीन के एवज में विस्थापितों को मुआवजा भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




