झारखंड: तिलेश्वर की पत्नी ने झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा : दीपक प्रकाश रांची : झामुमो की प्रदेश सचिव साबी देवी (स्व तिलेश्वर साहू की पत्नी) ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा का दामन थामा. प्रदेश भाजपा कार्यालय में इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी. प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने भाजपा के टोल फ्री नंबर पर […]
विज्ञापन
समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा : दीपक प्रकाश
रांची : झामुमो की प्रदेश सचिव साबी देवी (स्व तिलेश्वर साहू की पत्नी) ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा का दामन थामा. प्रदेश भाजपा कार्यालय में इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी.
प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने भाजपा के टोल फ्री नंबर पर साबी देवी और उनके समर्थकों को सदस्यता ग्रहण करायी. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा जागीरदारी पार्टी नहीं, करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है. पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं.
श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा गरीब, वंचित, शोषित, किसान व मजदूरों की पार्टी है. सबका साथ सबका विकास हमारा संकल्प है तथा हम समाज में अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचा कर अंत्योदय के लक्ष्य को पाना चाहते हैं.
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ऊषा पांडेय ने कहा कि राज्य के मुखिया जनता के दर्द को समझते हैं. वे राज्य के विकास के लिए कठिन परिश्रम करके दलित, शोषित व वंचितों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं. उन्होंने झामुमो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झामुमो का चरित्र विवादित रहा है. हेमंत सोरेन ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में सत्ता को मनोरंजन का साधन बनाया. उन्हें विकास से कुछ भी लेना-देना नहीं.
साबी देवी ने कहा कि उनके पति स्व तिलेश्वर साहू गरीब-गुरबों के लिए समर्पित रहे. मैं उनके संकल्पों को पूरा करने के लिए इस पार्टी से जुड़ कर काम करूंगी. कार्यक्रम को प्रभु नारायण सिंह, मेघनाथ साहू, जमीरूद्दीन अंसारी, महेश ठाकुर, शैलेंद्र सिन्हा व हेलाल अख्तर ने भी संबोधित किया. संचालन मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने किया.
इन्होंने भी सदस्या ग्रहण की : धर्मेंद्र कुमार, बीरबल साव, निर्मल दांगी, आशीष कुमार, जमीरउद्दीन अंसारी,नागेश्वर साव, खुर्शीद आलम, संतोष कुशवाहा, उमाशंकर रविदास, संजय दास, रवि लिंडा, अशोक बाड़ा, सोहन साव, संजय चंद्रवंशी, महेश ठाकुर, त्रिवेणी मेहता, बबन सिंह, विकास शर्मा, शिव कुमार कुशवाहा, किरण देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, सुशीला देवी समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










