झारखंड : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, कई जगहों पर बारिश, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2018 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में रविवार को भी बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण ऐसा हो रहा है. विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार और मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इधर, रविवार को राजधानी में दिन […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में रविवार को भी बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण ऐसा हो रहा है. विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार और मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
इधर, रविवार को राजधानी में दिन भर बादल छाये रहे. दिन में कई बार बूंदाबांदी भी हुई. शाम में करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 11 अप्रैल तक राजधानी में आकाश में बादल छाये रहेंगे. सोमवार को हवा की गति सामान्य से अधिक रह सकती है.
शनिवार और रविवार को हुई बारिश से राजधानी का न्यूनतम तापमान भी काफी गिर गया. विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया. अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. मौसम में हुए इस तरह के बदलाव से आगे भी न्यूनतम तापमान गिरने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










