VIDEO : मौसम ने बदला मिजाज, रांची में दिन में हुई ''रात''

Published at :01 Apr 2018 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : मौसम ने बदला मिजाज, रांची में दिन में हुई ''रात''

रांची : झारखंड का मौसम दोपहर के बाद अचानक खराब हो गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड का मौसम बदल गया. राजधानी में दोपहर बाद से काले बादलों ने डेरा जाम लिया. यही नहीं यहां तेज हवा के साथ झमाझम बारिश भी हुई जिसने गर्मी से परेशान […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड का मौसम दोपहर के बाद अचानक खराब हो गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड का मौसम बदल गया. राजधानी में दोपहर बाद से काले बादलों ने डेरा जाम लिया. यही नहीं यहां तेज हवा के साथ झमाझम बारिश भी हुई जिसने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दिलाने का काम किया. ज्यादा अंधेरा होने से लोगों को दिन में ही रात का अहसास होने लगा.

रांची के आसपास के जिले में भी ऐसा ही हाल रहा. गुमला और लातेहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया. वहीं, सिमडेगा में जोरदार बारिश हुई और ओले भी गिरने की खबर है. दोपहर में अंधेरा छाने के कारण रांची की सड़क पर चलती गाड़ियों को हेडलाइट तक जलानी पड़ी. हाल ऐसा रहा कि रेलवे स्टेशन पर भी लाइट जलाने की जरूरत पड़ गयी.

झारखंड के लोगों को काफी दिनों बाद दोपहर में ऐसा नजारा देखने को मिला है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कि है कि रविवार की रात तक झारखंड के कई जिलों में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है.मौसम की खबर लोग सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे और लाईव करने लगे. आइए हम आपको वीडियो में दिखाते हैं कैसे बदला मौसम…

VIDEO


विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola