झारखंड में सरना को मिले अलग धर्म का दर्जा : बाबूलाल मरांडी
Updated at : 20 Mar 2018 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झाविमो अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कर्नाटक सरकार के कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर लिंगायत समुदाय को अलग धर्म के रूप में मान्यता दी है़ कर्नाटक में 17 प्रतिशत लिंगायत समुदाय की जनसंख्या है़ श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में भी सरना धर्म को मानने वाले लोग […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कर्नाटक सरकार के कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर लिंगायत समुदाय को अलग धर्म के रूप में मान्यता दी है़ कर्नाटक में 17 प्रतिशत लिंगायत समुदाय की जनसंख्या है़
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में भी सरना धर्म को मानने वाले लोग सरना धर्म को अलग धर्म के रूप में मान्यता के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे है़ं इसके लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक अपनी आवाज को समय–समय पर पहुंचाते रहे है़ं
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार भी सरना धर्म को अलग धर्म की मान्यता देने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास कर केंद्र सरकार को भेजे़ श्री मरांडी ने कहा कि वर्षों से लिंगायत समुदाय की इस मांग को ध्यान में रखकर कर्नाटक सरकार ने हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम गठित की थी, जिसने इसी महीने में कर्नाटक सरकार को रिपोर्ट सौंप दी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




