बदल रहा है झारखंड का मौसम, 5 मार्च को कई जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि

Published at :04 Mar 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
बदल रहा है झारखंड का मौसम, 5 मार्च को कई जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि

रांची: झारखंड का मौसम तेजी से बदल रहा है.अधिकतमतापमान बढ़ रहा है.सूर्यकी तपिश बढ़ गयी है. सोमवार (5 मार्च) को झारखंड के कई इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है. कहीं-कहीं आंधी चल सकती है. गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं. आंशिक बादल छाये रहेंगे. मौसम विभाग नेयहजानकारी दी है. इसे भी पढ़ें : […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड का मौसम तेजी से बदल रहा है.अधिकतमतापमान बढ़ रहा है.सूर्यकी तपिश बढ़ गयी है. सोमवार (5 मार्च) को झारखंड के कई इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है. कहीं-कहीं आंधी चल सकती है. गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं. आंशिक बादल छाये रहेंगे. मौसम विभाग नेयहजानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें : मौसम विभाग की चेतावनी, झारखंड में अगले दो – तीन दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में इसका अधिक असर हो सकता है. इसमें पलामू,गढ़वा,चतरा,कोडरमा,लातेहार, लोहरदगा,देवघर,धनबाद,दुमका,गिरिडीह,गोड्डा,पाकुड़ और साहेबगंज शामिलहैं.

इसे भी पढ़ें : जानें बिहार और झारखंड के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च (रविवार) को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. छह मार्च को भी आंशिक बादल छाये रहेंगे.हालांकि,7 मार्च को आकाश साफ रहेगा. मौसम विभाग ने साथ ही यह भी कहा है कि अधिकतम तापमान जो अभी 33 डिग्री सेल्सियस है, 5 मार्च को 32 डिग्री और 6 एवं 7 मार्च को 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola