Advertisement
झारखंड : बूथों पर सात लाख नये सदस्यों को जोड़ने का रखा गया लक्ष्य
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने लिया संगठन का जायजा, कहा रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अनिल जैन ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की लड़ाई चुनाव में होती है. मिशन 2019 की लड़ाई बूथ से होगी. पार्टी बूथों को सशक्त कर चुनाव में विजय हासिल करेगी. पार्टी हर बूथ पर 25 नये […]
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने लिया संगठन का जायजा, कहा
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अनिल जैन ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की लड़ाई चुनाव में होती है. मिशन 2019 की लड़ाई बूथ से होगी. पार्टी बूथों को सशक्त कर चुनाव में विजय हासिल करेगी. पार्टी हर बूथ पर 25 नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ेगी. राज्य में बूथों की संख्या 29476 है. ऐसे पार्टी ने सात लाख नये लोगों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है. फिलहाल राज्य में भाजपा के कुल सदस्यों की संख्या 29 लाख 76 हजार है.
पूर्व में 46 लाख का आंकड़ा जारी किया गया था. इसमें से लाखों सदस्य बिहार के हैं. झारखंड में सदस्यों की संख्या बढ़ा कर 37 लाख करने का लक्ष्य रखा गया है. श्री जैन सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व विभिन्न प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री जैन ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक कार्यों का जायजा लिया.
उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ को सशक्त करने को लेकर काम करेगी. इसको लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. मंडल जिला से संवाद स्थापित कर पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का काम करेगी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश व अनंत ओझा के साथ सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष उपस्थित थे.
शाह के टास्क को पूरा करने में जुटी है पार्टी
श्री जैन ने कहा कि मिशन 2019 को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी राज्यों में प्रवास कर संगठनात्मक जानकारी लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा है. इसको लेकर संगठन में काम शुरू हो गये हैं.
कई कार्यों को पूरा भी कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों की गति को और बढ़ाने की जरूरत है. डॉ जैन झारखंड में तीन दिवसीय प्रवास पर रांची आये हैं. उन्होंने शाम में विभिन्न प्रकल्पों के संयोजक के साथ बैठक कर जानकारी ली. वे 23 जनवरी को हजारीबाग व रामगढ़ में संगठनात्मक बैठक करेंगे. उन्होंने बताया कि इससे पहले वे झारखंड में संगठनात्मक कार्य कर चुके हैं. वर्ष 2005 में चुनाव इंचार्ज थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement