ePaper

झारखंड-बिहार में ठंड का कहर जारी, कांप रहे हैं लोग

Updated at : 03 Jan 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड-बिहार में ठंड का कहर जारी, कांप रहे हैं लोग

रांची/पटना : सर्दी लोगों को सता रही है. मौसम अपने परवान पर है. तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. जनवरी के शुरुआती दो दिनों में ही दिसंबर से कहीं अधिक ठंड पड़ रही है. बिहार में लगातार चार दिन से कोल्ड-डे (शीतलहर)की स्थिति बनी हुई है. हर दिन गिरते तापमान से इस सीजन का […]

विज्ञापन

रांची/पटना : सर्दी लोगों को सता रही है. मौसम अपने परवान पर है. तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. जनवरी के शुरुआती दो दिनों में ही दिसंबर से कहीं अधिक ठंड पड़ रही है.

बिहार में लगातार चार दिन से कोल्ड-डे (शीतलहर)की स्थिति बनी हुई है. हर दिन गिरते तापमान से इस सीजन का रिकार्ड बन रहा है. मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार इस सीजन का सबसे अधिक सर्द दिन रहा. अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों तापमान अब तक के सीजन के सबसे कम है. बुधवार दोपहर दो बजे राजधानी पटना का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यहां हवा 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है.

यदि बात झारखंड की करें तो यहां शीत लहरी के साथ ही ठंड बढ़ गयी है और तापमान में गिरावट आयी है. साल के दूसरे दिन भी ठंड भरी हवा ने लोगों को कंपकपा दिया. संभावना व्यक्त की गयी है कि सूबे में ठंड बढ़ेगी और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी. बुधवार दोपहर दो बजे रांची का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. आज भी यहां हवा 18 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है हालांकि आकाश साफ है.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस)
Patna229
Ranchi218
Jamshedpur2610
Deoghar219
Dhanbad238
Bhagalpur229
Muzaffarpur228
Gaya218
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola