साल के पहले दिन लालू से जेल में मिलने गये 3 RJD नेता, जेल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा

रांची : पशुपालन घोटाला मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद रांची के होटवार जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के लिए हर दिन उनके समर्थकों की भीड़ लगती है. जेल के बाहर समर्थन नारेबाजी करते हैं और जेल प्रशासन से लालू से मिला देने का आग्रह करते हैं. जेल […]
रांची : पशुपालन घोटाला मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद रांची के होटवार जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के लिए हर दिन उनके समर्थकों की भीड़ लगती है. जेल के बाहर समर्थन नारेबाजी करते हैं और जेल प्रशासन से लालू से मिला देने का आग्रह करते हैं. जेल प्रशासन ने लालू यादव से सप्ताह में एक दिन तीन लोगों की मिलने देने का बात कही थी. इसी के तहत आज जेल में लालू से मिलने तीन लोग गये हैं.
जानकारी के अनुसार होटवार जेल में आज लालू से मिलने तीन लोगों को बुलाया गया है. इनमें आरजेडी नेता गिरिनाथ सिंह, संजय यादव और एक अन्य शामिल हैं. लालू से मिलने के लिए समर्थकों और राजद नेताओं का जमावड़ा हर दिन होटवार जेल के बाहर देखा जा सकता है. जेल प्रशासन ने हर सप्ताह केवल तीन लोगों को मिलने की अनुमति दी है. इसी के तहत आज नव वर्ष के पहले दिन तीन लोगों को लालू से मिलने के लिए बुलाया गया है.
दूसरी ओर नये साल पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सभी को सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने इस अवसर पर विरोधियों को चेतावनी दी. राबड़ी ने कहा, ‘लालू जी को जेल भेजने की साजिश रची गयी है. कोर्ट से न्याय की पूरी उम्मीद है. चारा घोटाला से लालू का कोई लेना-देना नहीं है.’ उन्होंने कहा कि अगर हम यादव की जगह मिश्रा होते तो बेल मिल जाती. जनता सबक सिखायेगी. वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नये साल की शुभकामना देते हुए कहा, ‘बिहार की जनता हमारे साथ खड़ी है…2017 से काफी कुछ सीखने को मिला.’
पिछले दिनों लालू के वकील प्रभात कुमार को लालू यादव से नहीं मिलने दिया गया था. वकील प्रभात ने कहा उन्होंने जेल अधिकारियों से बातचीत करके लालू प्रसाद यादव से मिलने की मांग की. गेट पर तैनात गार्ड ने उन्हें इस बात से इनकार कर दिया और उनका विजिटिंग कार्ड लेकर इजाजत के लिए कार्यालय के अंदर पहुंचा दिया. हालांकि, लंबे इंतजार के बाद वह बाहर आये और कहा कि मीटिंग नहीं करायी जा सकती है.’ कुमार ने यह भी बताया कि उन्होंने जेल निरीक्षक से फोन पर इस बारे में बातचीत की लेकिन उन्होंने इजाजत देने से साफ तौर पर मना कर दिया.
वहीं वरिष्ठ राजद नेता भोला यादव का कहना है कि जेल में लालू का प्रताडि़त किया जा रहा है. उनके लिए जो सामान भेजे जा रहे हैं, वह भी उनतक पहुंच रहा है या नहीं, किसी को नहीं मालूम. भोला यादव ने कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार भी किसी कैदी से उनके परिवार और मित्रों को मिलने से नहीं रोका जाना चाहिए. झारखंड की सरकार लालू के साथ भेदभाव कर रही है. लालू प्रसाद यादव जब रांची के जेल में पिछली बार कैद थे तब भी भोला यादव 73 दिन तक रांची में ही रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




