जानें, बिहार और झारखंड के मौसम का हाल

Published at :31 Dec 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, बिहार और झारखंड के मौसम का हाल

रांची/पटना : बिहार में आने वाले दो दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी पटना में रविवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. दिन में 12 बजे के बाद हल्की धूप खिलने की संभावना है. फिर दोपहर तीन बजे के बाद से मौसम कोहरे के आगोश में […]

विज्ञापन
रांची/पटना : बिहार में आने वाले दो दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी पटना में रविवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. दिन में 12 बजे के बाद हल्की धूप खिलने की संभावना है. फिर दोपहर तीन बजे के बाद से मौसम कोहरे के आगोश में समा जायेगा. रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने से सर्दी लगेगी. एक जनवरी को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहेगी. दिन में लंबे समय के लिए मौसम साफ रहने से सुबह-शाम कोहरा अधिक रहेगा. अधिकतम व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

यदि बात झारखंड की करें तो राजधानी शनिवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस था, जो पटना से अधिक है. रविवार सुबह यहां धूप खिली हुई है और सुबह सात बजे का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. लौहनगरी जमशेदपुर में आज भी धूप खिली रहेगी और ठंड का असर सामान्य रहेगा. धनबाद में भी धूप खिली हुई है.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस)
Ranchi2411
Jamshedpur2812
Dhanbad2612
Deoghar2411
Patna2411
Bhagalpur2412
Muzaffarpur2411
Gaya249
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola